जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के मुहम्मदपुर गांव के सामने दानापुर-मुगलसराय रेलखंड के डाउन रेलवे ट्रैक के पास बुधवार को एक युवक का शव मिला। शव मिलने की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और शिनाख्त में जुट गई। मृत युवक के पास से मिले मतदाता पहचान पत्र के आधार पर उसकी शिनाख्त हुई। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दे दी।
मुहम्मदपुर गांव के ग्रामीण रोज की तरह आज सुबह भी गांव के बाहर गए थे। इसी दौरान ग्रामीणों की नजर रेलवे ट्रैक के किनारे पड़े एक शव पर पड़ी। शव मिलने की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने इसकी जानकरी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुट गई। मृत युवक के शर्ट की जेब से मिले मतदाता पहचान पत्र के आधार पर उसकी शिनाख्त वाराणसी के फूलपुर निवासी रामप्रसाद के पुत्र सुनील (44) के रुप में हुई। पुलिस ने इस घटना की जानकारी फूलपुर थाने के सहारे युवक के परिजनों को दी। इस संबंध में कोतवाली उप निरीक्षक अमरुद्दीन खां ने बताया कि मृतक के पास से तलाशी के दौरान मतदाता पहचान पत्र प्राप्त हुआ है। मतदाता पहचान पत्र के आधार पर शव शिनाख्त कर घटना की सूचना वाराणसी के फूलपुर पुलिस के माध्यम से परिजनों को दी गई। परिजनों के आने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।