फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतों के निस्तारण में हीलाहवाली क्षम्य नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए तहसील दिवस का आयोजन मंगलवार को किया गया। इस दौरान आला अफसरों ने पीड़ितों की फरियाद सुनी। कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। मुख्य तहसील दिवस सैदपुर में आयोजित किया गया था।
विज्ञापन

सैदपुर संवाददाता के अनुसार जिलाधिकारी संजय खत्री की अध्यक्षता में मुख्य तहसील दिवस आयोजित हुआ। उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि जितने भी आवेदन/शिकायत पत्र आते हैं उसे गंभीरता से लेते हुए समय से निस्तारण किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की हीला-हवाली क्षम्य नहीं होगी। कार्य में लापरवाही करने वाले अधिकारी/कर्मचारी पर कार्रवाई की जाएगी। भूमि संबंधी विवाद को लेखपाल एवं पुलिस बल के साथ मौके पर जाकर निष्पक्ष कार्रवाई का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि अवैध खनन, सार्वजनिक तालाबों पर कब्जा, अतिक्रमण कर रहे लोगों को चिन्हित कर वीडियो ग्राफी कराते हुए उनके विरूद्ध कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी, प्रशिक्षु आईएएस, उपजिलाधिकारी सैदपुर, परियोजना निदेशक एवं सभी जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। जखनिया संवाददाता के अनुसार उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील दिवस में 167 आवेदन पत्रों में 5 का मौके पर निस्तारण किया गया। सदर तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 119 में 6 का मौके पर निस्तारण किया गया। जमानिया संवाददाता के अनुसार उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 59 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिसमें से 3 का मौके पर निस्तारण किया गया। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 207 आवेदन पत्रों में 6 आवेदन पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया। कासिमाबाद संवाददाता के अनुसार उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 185 आवेदन पत्रों में 3 का निस्तारण किया गया। सेवराई संवाददाता के अनुसार तहसील में तहसीलदार की अध्यक्षता में 23 आवेदन पत्रों में से शून्य निस्तारण रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें