फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह में 80 मिले संक्रमित, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। एक सप्ताह में 80 मरीज मिले हैं व एक संक्रमित की इलाज के दौरान मौत हुई है। जबकि 11 हजार 131 संदिग्धों की जांच कराई गई है। अस्पताल के कोरोना वार्ड में 120 मरीज भर्ती हैं, होम आइसोलेशन में 34 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। ऐसे में कोरोना के ग्राफ की रफ्तार जनपद में धीमी चल रही है। मरीजों में बुजुर्ग व युवा की संख्या अधिक है, जबकि बच्चों और महिलाओं की संख्या न के बराबर है।
विज्ञापन

ठंड के साथ विभिन्न प्रांतों व महानगरों में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी होने से एक बार फिर आंकड़े बढ़ रहे हैं। वहीं जनपद में कोरोना का ग्राफ सामान्य से भी नीचे चल रहा है। अगर एक सप्ताह के आंकड़ों पर नजर रखी जाए तो बीते 21 नवंबर से लेकर 27 नवंबर तक 80 संक्रमित मिले हैं। इसमें बीते 22 व 23 नवंबर को मरीजों की छह व सात के बीच रही है। जबकि बीते 24 व 26 नवंबर तक 11-11 मरीज मिले हैं। वहीं 27 नवंबर को 16 व 21 नवंबर को 18 मरीज पाए गए हैं। जबकि एक सप्ताह में एक मरीज की इलाज के दौरान मौत हुई है। वहीं बीते 21 नंबर को 1335, बीते 22 नवंबर को 917, बीते 23 नवंबर को 1595, बीते 24 नवंबर 1715, बीते 25 नवंबर 1712, बीते 26 नवंबर 1875 व 27 नवंबर 1982 संदिग्धों की जांच कराई जा चुकी है। अगर अस्पताल में भर्ती मरीजों के आंकड़ों की बात की जाए तो 120 मरीज भर्ती हैं, जिनका उपचार चल रहा है। ऐसे में होमआइसोलेशन से एक सप्ताह में 34 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें