फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: तीन महीने में 7888 वाहनों का चालान, फिर भी नहीं सुधरें

विज्ञापन
शहर के विशेश्वरगंज चौराहे पर पिकअप से जाते लोग। संवाद
विज्ञापन
गाजीपुर। वाहन चालकों द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर ट्रैफिक पुलिस ने बीते तीन माह में करीब 7888 वाहनों का चालान किया और 26.45 लाख रुपये का शमन शुल्क वसूला फिर भी लोग नियमों की अनदेखी करने से बाज नहीं आ रहे है। इसका प्रमाण शनिवार को यातायात माह के पहले दिन शहर में सरेराह नजर आया। हर बार की तरह इस बार भी विभागीय जिम्मेदार नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की दुहाई दे रहे हैं। यातायात माह शुरू हो गया है। इसके बावजूद वाहन चालक नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए सड़कों पर फर्राटा भरते दिखाई पड़े। कहीं बाइक पर चार सवारी, बिना हेलमेट तो लग्जरी कारों के शीशे काला फिल्म से लैस दिखाई पड़ी। यहीं नहीं जगह- जगह लगा जाम राहगीरों की परेशानी को बढ़ाता दिखाई पड़ा। प्रमुख चार चौराहों की पड़ताल में यातायात नियम- निर्देश की कलई खुलकर सामने आ गई। नगर का प्रमुख इलाका महुआबाग से होते हुए कचहरी, एसपी कार्यालय, कलेक्ट्रेट और शास्त्रीनगर होते हुए विकास भवन जाने वाले मार्ग पर रोज करीब सात से आठ हजार लोगों का आवागमन बना रहता है। वहीं, करीब 500 से अधिक बाइक तो कारों का भी आवागमन बना रहता है। जबकि ई-रिक्शा की तो भरमार बनी रहती है। ऐसे में इस प्रमुख मार्ग से बिना हेलमेट चालक बाइकों पर फर्राटा भरते दिखाई पड़े। ई- रिक्शा चालक स्कूली बच्चों को बैठाकर ले जा रहे थे तो काली फिल्म से लैस लग्जरी कार भी फर्राटा भरती दिखाई पड़ी। जबकि यातायात माह का शुभारंभ एसपी कार्यालय से ही हुआ, बावजूद सड़कों पर नियमों की धज्जियां उड़ रही थी। सिंचाई विभाग चौराहा के पास एक बाइक पर चार लोगों को बैठाकर चालक आवागमन करते दिखाई पड़े। वहीं, विशेश्वरगंज के पास वाहनों की कतार लगी थी। चालक बाइक से सीढ़ी ले जा रहा था। लंका तिराहे पर दोपहर 12 बजे के बाद जाम लग गया। अपराह्न तीन बजे तक यही स्थिति बनी रही। इससे वाहन सड़कों पर रेंगते नजर आए।
विज्ञापन

000
माह - चालान - शमन शुल्क - हेलमेट - सीट बेल्ट - पार्किंग

अगस्त- 2250 - 93000 - 1615 39 - 233
-
सितंबर- 2999 - 85500 - 1411 79 - 138

अक्तूबर- 2639 - 86500 - 1244 - 31 180
याताया विभाग के आंकड़ों के अनुसार
यातायात माह का शुभारंभ हो चुका है। इसके तहत लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट और सड़कों पर वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। - शेखर सेंगर, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें