गाजीपुर। वेलफेयर क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रधान कार्यालय पीरनगर पर रविवार को हुई। इसमें गाजीपुर वेलफेयर महोत्सव की ओर से गाजीपुर डांस फेस्ट-2019 पर विस्तृत चर्चा की गई। क्लब के मीडिया प्रभारी प्रद्युम्न जायसवाल ने बताया की देश के कई जिलों में वीडियो ऑडिशन शुरू हो चुका है। गाजीपुर जिले का ऑडिशन 28 अप्रैल को गौरीशंकर पब्लिक स्कूल के सभागार में सुबह 10 बजे होगा। वाराणसी जिले का ऑडिशन 21 अप्रैल को अभिनंदन वाटिका चितईपुर में सुबह 10 बजे से होगा।
जनपद गवर्नर पवन पांडेय के अनुसार इस कार्यक्रम के मुख्य निर्णायक आकृष्ट डांस एकेडमी दिल्ली के डांस डाइरेक्टर हिमांशु कटारिया होंगे। इस कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रतियोगियों की पुरस्कार राशि 25000 रुपये घोषित की गई है। क्लब आडिटर डॉ. जीतेंद्र कुमार को कार्यक्रम प्रभारी, धर्मेंद्र जायसवाल को संयोजक एवं प्रद्युम्न जायसवाल का मीडिया प्रभारी के रूप में चुनाव किया गया। इस अवसर पर धीरेंद्र त्रिपाठी, सूर्यरेखमणि, प्रमोद बिंद, सत्यदेव दुबे, गोपी सिंह कुशवाहा, रामनगीना प्रजापति, रामनाथकुशवाहा, अजय दुबे, सतेंद्र श्रीवास्तव, राहुल प्रताप मिश्रा, नौशाद अहमद, विमलेशराय एवं रामकुमार विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष डॉ. शरद कुमार वर्मा ने की।