फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। हिंदू पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना मंगलवार को प्राचार्य डा. देवेंद्र सिंह और चुनाव अधिकारी अधिकारी डा. राकेश कुमार सिंह ने जारी कर दी। बताया कि उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश के अंतर्गत लिंगदोह समिति की संस्तुति के आधार पर आचार संहिता के मद्देनजर चुनाव संपन्न कराने के लिए महाविद्यालय ने तैयारियां पूरी की हैं।
विज्ञापन

कहा कि चुनाव में आचार संहिता का पालन, नामांकन एवं मतदान को कड़ाई से संपन्न कराने के लिए प्रशासन को पत्र भेजा गया है। बताया कि चुनाव प्रचार मुद्रित एवं हस्तलिखित सामग्री में किसी राजनीतिक दल की प्रतिबद्धता नहीं की जाएगी, राजनैतिक दल एवं धन का उपयोग वर्जित है। चुनाव प्रचार के लिए शिक्षण संस्था के परिसर एवं उसके बाहरी दीवारों पर लिखना तथा पोस्टर आदि चस्पा करना पूरी तरह से वर्जित किया गया है। किसी संस्था या अन्य एजेंसियों द्वारा लगाए गए होर्डिंग तथा व्यक्तिगत मकानों की दीवारों का प्रयोग चुनाव प्रचार के लिए भी नहीं किया जाएगा। कक्षाओं में प्रचार करने को भी प्रतिबंधित किया गया। चुनाव प्रचार के लिए लाउडस्पीकर, वाहन, जानवरों का प्रयोग निषेध है। क्षेत्रवाद, भाषावाद की भावना न उभरे या संप्रदाय एवं जाति संबंधी या प्रत्याशियों के निजी जीवन से संबंधित कोई शब्द नहीं कहा एवं लिखा जाएगा। कोई भी प्रत्याशी चुनाव अधिसूचना जारी होने के बाद अपना नाम लिखा पोस्टर लगा कर महाविद्यालय के सामने वाहन नहीं खड़ा करेगा। यदि उपर्युक्त में संलग्न कोई प्रत्याशी पाया जाता है तो उसका अभ्यर्थन निरस्त कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जा सकती है। महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के मीडिया प्रभारी डा. सुरेंद्र तिवारी विभागाध्यक्ष हिंदी विभाग ने समस्त प्रत्याशियों से अपील किया कि वे लिंगदोह समिति द्वारा जारी आचार संहिता का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराए, जिससे स्वस्थ लोकतंत्रात्मक चुनाव संपादित कराया जा सके। चुनाव की घोषणा होते ही छात्र नेताओं में सरगर्मी बढ़ गई।


जमानिया। छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम की जानकारी देते हुए प्राचार्य डा. देवेंद्र सिंह और चुनाव अधिकारी अधिकारी डा. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि 14 व 15 दिसंबर को सुबह 10 से 12 बजे तक नामांकन पत्र बिक्री की जाएगी । नामांकन इसी दिन दोपहर 12 से 2 बजे तक किया जाएगा।
विज्ञापन

17 दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच, वापसी व प्रकाशन 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया जाएगा। वैध प्रत्याशियों के नामों की सूची का प्रकाशन 17 दिसंबर सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक होगा। मतदान 23 दिसंबर सुबह आठ से दोपहर एक बजे तक कराया जाएगा। इसी दिन मतगणना और शपथ ग्रहण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें