फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज। थाना क्षेत्र के सोहराब बाबा की मजार धरवा के समीप मंगलवार दोपहर बाइक और ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर सहित मौके से फरार हो गया। खिलवा निवासी सिकंदर (18), सुजीत (16) और पिंटू कुमार (20) कहीं से बाइक से अपने घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान धरवा गांव स्थित सोहरा बाबा की मजार के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली से टक्कर हो गई, जिससे बाइक सवार तीनों गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की जानकारी होते ही आसपास मौजूद लोग मौके की तरफ दौड़ पड़े। लोगों को आता देख चालक ट्रैक्टर सहित फरार हो गया। लोगों ने घायलों से पता पूछने के बाद दुर्घटना की जानकारी उनके परिवार वालों को दी और तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें