फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे देश में बंद किया जाना चा हिए शराब की बिक्री

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। राष्ट्रीय नव भारत निर्माण सेवा की तरफ से शराब, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं बढ़ते भ्रष्टाचार को लेकर शुक्रवार को सरजू पांडेय पार्क में जनसभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय संव संवाहक विजयनारायण चौहान ने कहा कि शराब जैसा विषैले पदार्थ का सेवन सीधे-सीधे शिक्षा और स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। साथ ही भ्रष्टाचार एवं जघन्य अपराधों को भी बढ़वा देता है। इसलिए पूरे देश में शराब की बिक्री बंद किया जाए जाना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि शराब बंदी संभव न हो तो ऐसी स्थिति में शराब सेन के लिए निर्धारित मात्रा का नामक तय करके आधार कार्ड से जोड़कर 25 वर्ष से अधिक उम्र के इच्छुक व्यक्तियों को शराब कार्ड जारी किया जाए। बायोमेट्रिक पद्धति से सुबह 10 से शाम को साढ़े चार बजे तक दुकानों से शराब की बिक्री की जाए। अत्यधिक शराब सेवन से असमय मृत्यु होने की दशा में मृतक आश्रित को 20 लाख रुपया मुआवजा देने के साथ माता-पिता को पांच हजार रुपया मासिक पेंशन दिया जाए। संरक्षक सुरेंद्र कुमार चौहान ने शिक्षा के गिरते स्तर पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सारी सुविधाओं के बावजूद भी सरकारी विद्यालयों में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा नहीं मिल पाती है। शिक्षा के क्षेत्र में गरीबों के साथ छलावा हो रहा है। शिक्षा के स्तर में सुधार लाने के संबंध में अपना सुझाव देते हुए कहा कि देश के गरीबों को भी अच्छी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पाने का अधिकार है। इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय सलाहकार अजय यादव, मुख्य संवाहक पवन कुमार चौहान, रमेश यादव, रामजी बलवंत, अजय चौहान, अजय बिंद, मीडिया प्रभारी विनोद खरवार, डा. बबलू बिंद, गोविंद राजभर आदि ने अपना विचार व्यक्त किया। सभा में सदानंद राम, नारद विश्वकर्मा, ओमप्रकाश यादव, रामअवतार शर्मा, महातिम यादव, अशोक कुशवाहा, रामनिवास यादव, गोलू यादव, गुलाब सिंह, विकास यादव, प्रवीण पासवान आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता सिंधू भारती तथा संचालन भगवान चौहान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें