फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पान की खेती पर 30 किसानों को मिलेगी छूट

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। राष्ट्रीय कृषि विकास योजनांतर्गत पान की खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को जागरूक किया जा रहा है। पान की खेती के लिए करीब 50 फीसदी अनुदान मिलेगा। इसके लिए पहले आओ पहले पाओ के आधार पर 30 किसानों का चयन किया जाएगा। इसके लिए उद्यान विभाग की ओर से आनलाइन आवेदन मांगा गया है। जिले में कई वर्षों के बाद योजना शुरू हुई है।
विज्ञापन

गाजीपुर में पान की खेती के लिए 30 बरेजा का लक्ष्य रखा गया है। एक बरेजा पांच सौ वर्ग मीटर में तैयार होगा। इसमें पान की विभिन्न प्रजातियों का उत्पादन किया जाएगा। इसमें देशी, बंगला, कपूरी, रामटेक, मगई, बनारसी, जगन्नाथी आदि शामिल है। इसके अलावा भी किसान किसी भी प्रजाति के पान का उत्पादन कर सकता है। सरकारी नापजोख के हिसाब से एक बरेजा पर कुल लागत 50 हजार 453 रुपये आंकी गई है। इस आधार पर किसानों को अनुदान के रुप में 25 हजार 226 रुपये पचास पैसे दिए जाएंगे। इसके लिए किसी भी वर्ग का किसान यूपी एग्रीकल्चर डाट काम पर 31 दिसंबर के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। उसके पास सिंचाई का साधन होना चाहिए। आवेदन प्राप्त होने के बाद विभाग की ओर से सत्यापन कराया जाएगा। उसके बाद किसान का चयन किया जाएगा। जिला उद्यान अधिकारी डॉ. एसके वर्मा ने बताया कि पान की खेती भी काफी मुनाफा देती है। सरकार की यह बहुत अच्छी योजना है तथा इसके लिए किसानों को जागरूक होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें