फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की जद में आने से छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया(गाजीपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर गांव के पास अप रेलवे लाइन पर मंगलवार की सुबह किसी ट्रेन की जद में आने से एक छात्र की मौत हो गई। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर कोतवाली ले आई।
विज्ञापन

गोपालपुर गांव के कुछ लोगों ने मंगलवार की सुबह अप रेलवे लाइन पर एक 22 वर्ष के युवक का शव देखा। शव मिलने की खबर पूरे इलाके में फैल गई। कुछ ही देर में मौके पर सैकड़ों ग्रामीण पहुंच गए। मृतक का चेहरा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। वह सफेद रंग का छींटदार शर्ट और काला पैंट पहने हुए था। ग्रामीण युवक की पहचान करने में जुट गए, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई। हालांकि ग्रामीण मृतक के तियरी गांव के होने की आशंका जता रहे थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया और मौजूद लोगों से पूछताछ करने के बाद शव को कोतवाली ले आई और शिनाख्त में जुट गई। इसी बीच तियरी गांव निवासी पूर्व ग्राम प्रधान वीरेंद्र राम को जैसे ही इस बात की जानकारी हुई कि गोपालपुर गांव में रेलवे लाइन पर एक युवक का शव मिला है, उन्हें अपने बेटे की याद आ गई, जो काफी देर बाद भी घर नहीं पहुंचा था। वह आनन-फानन में कोतवाली पहुंचे। शव देखते ही फफक पड़े और उसकी शिनाख्त अपने पुत्र स्वरूप किशन (22) के रूप में की। पिता ने बताया कि बेटा स्वरूप किशन हिंदू डिग्री कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। वह सुबह किसी काम से घर से निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें