फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभा कर गुजरात सरकार को कोसा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। मूल निवासी बहुजन समाज के सांविधानिक अधिकारों का गुजरात शासन-प्रशासन की ओर से हनन किए जाने से नाराज बहुजन क्रांति मोर्चा एवं उसके सहयोगी जनसंगठनों ने सोमवार को आस्तीन चढ़ा ली। मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक वामन मेश्राम के आह्वान पर गुजरात राज्य में राज्य परिवर्तन यात्रा एवं जनसभा को शासन-प्रशासन की ओर से रोके जाने के विरोध में मोर्चा एवं उसके सहयोगी जन संगठनों ने सोमवार को नारेबाजी करते हुए जिला मजिस्ट्रेट के सामने गिरफ्तारी दी। कुछ देर बाद गिरफ्तार कार्यकर्ताओं को मुचलके पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी के बाद सरजू पांडेय पार्क में सभा की। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि देश के मूल निवासी बहुजन समाज के मूलभूत संवैधानिक अधिकारों का गुजरात शासन-प्रशासन हनन कर रहा है। गुजरात में मूल निवासियों के विरुद्ध शासन-प्रशासन ताबड़तोड़ फैसले ले रहा है। इसे देश का मूल निवासी बहुजन समाज अब कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। समय रहते अगर इस पर रोक नहीं लगी तो मोर्चा के कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेंगे। इस अवसर पर विजय कुमार, चन्द्रिका प्रसाद, विजय रावत, नौबत मौर्य, रामप्रसाद, दिलीप कुमार, जावेद अहमद, बद्री बाबू, विनोद कुमार, गजराज रावत, दिनेश कुमार गौतम आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता चंदलाल मौर्य और संचालन दिलीप कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें