फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिथीन का प्रयोग न करने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
सादात(गाजीपुर)। स्थानीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने मंगलवार को रैली निकालकर पॉलिथीन से होने वाले नुकसान को नारों और पोस्टर के माध्यम से प्रस्तुत करते हुए लोगों से इसका प्रयोग न करने की अपील किया। खंड शिक्षाधिकारी राजेश कुमार सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विद्यालय परिसर से निकली रैली विभिन्न रास्तों से होते हुए रघुवंश चौराहा पहुंची। यहां बच्चों ने तख्तियों पर लिखे स्लोगन और नारे आदि के माध्यम से जनसामान्य को जागरूक करने का प्रयास किया। इस दौरान प्रधानाध्यापक रामेश्वर यादव, प्रतिभा पांडेय, गीता यादव, निशा यादव, यास्मीन, सीमा यादव, ऊषा गुप्ता, सह समन्वयक सुभाष यादव, शीतला प्रसाद, सुरेश राम, लालबहादुर कनौजिया, निसार अहमद आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें