फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान तबाह

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार हर मोर्चे पर विफल है। हर वर्ष दो करोड़ नौजवानों को रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन यह वादा जुमला साबित हुआ है। सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान तबाह हो गए हैं। आगामी लोकसभा चुनाव में उसे इसका खामियाजा भुगतना होगा। सपा-बसपा आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा का सफाया कर देंगे।
विज्ञापन

शहर से सटे आदर्श बाजार में विधायक आवास पर शुक्रवार की देर शाम पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों का भुगतान बकाया है। इसके चलते किसान परेशानी महसूस कर रहा है। सरकार किसानों के हित की अनदेखी कर रही है। सरकार जाति एवं धर्म के नाम पर समाज को बांटने की कोशिश कर रही है। उसकी कोशिश कामयाब नहीं होगी। एक सवाल के जवाब में भाजपा के दलित प्रेम को दिखावा बताते हुए कहा कि दलित गुमराह होने वाले नहीं हैं। भाजपा का दलित प्रेम पूरी तरह छलावा है। प्रदेश सरकार के कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। अपराध का ग्राफ बढ़ गया है। महिलाएं एवं बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। अपराध की बढ़ी घॉनाओं से लोग अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि फूलपुर और गोरखपुर की तरह भाजपा को नूरपुर और कैराना के उपचुनाव में भी हार का मुंह देखना पड़ेगा। इस अवसर पर पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह, जंगीपुर के विधायक डा. विरेंद्र यादव, जिलाध्यक्ष डा. नन्हकू यादव एवं पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें