फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलापूर्ति ठप होने से पानी के लिए भटक रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

कासिमाबाद(गाजीपुर)। जलकल विभाग की लापरवाही से कस्बा सहित आस-पास के गांवों में भीषण गर्मी में पेयजल को लेकर हाहाकार मचा है। विभागीय कर्मचारियों की लगातार लापरवाही से आपूर्ति नियमित न होने से उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश है।
विज्ञापन

कासिमाबाद जलकल से सुकहां, सोनबरसा, बड़ागांव, मिर्जापुर, धरवार कला, विशुनपुर, शाहबाजपुर सहित आस-पास के दर्जनों गांवों को पेयजल की आपूर्ति की जाती है। बताया गया कि रात के वक्त जिस ऑपरेटर की ड्यूटी होती है उसके अनुपस्थित रहने के कारण सुबह में आपूर्ति कई दिनों से बाधित चल रही है। आपूर्ति न होने से उपभोक्ताओं में आक्रोश है। शुक्रवार को दिन में जल निगम के पंप हाउस पर जिस ऑपरेटर की ड्यूटी थी वह पूरी तरह से नशे में धुत था और बिजली रहते हुए भी ट्यूबवेल बंद था। एक फिटर और दो मजदूर सप्लाई करने वाले स्विसवाल को खोल रहे थे। पूछने पर बताया कि इसका प्लेट खराब हो गया है। इसे बनवाने के लिए खोला जा रहा है। इसी वजह से पिछले दो दिनों से आपूर्ति प्रभावित है। ग्राम मेख निवासी संतोष खरवार, कोड़रा निवासी रामाश्रय सिंह, सुकहा निवासी अरविंद जायसवाल, मिर्जापुर के मनीष सिंह, लल्लन चौहान, शिवराज बिंद आदि ने लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही पेयजल आपूर्ति नियमित करने की मांग की है। इस संबंध में सहायक अभियंता जल निगम जितेंद्र सिंह से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि आपूर्ति डाइरेक्ट की जा रही है। स्विसवाल खराब है जिसे शीघ्र ठीक करके आपूर्ति नियमित कर दी जाएगी। कर्मचारियों की लापरवाही और नशे की हालत में ड्यूटी करना कानूनी अपराध है। जांच कर कारवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें