फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा आयुक्त के निर्देश पर चलाया गया जागरूकता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर मंडल सुरक्षा आयुक्त चंद्रमोहन मिश्रा के निर्देश पर 19वें दिन रविवार को रेल जागरूकता अभियान चलाया गया। रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी निरीक्षक एस पाठक के नेतृत्व में स्टेशन पर रुकने वाली अप एवं डाउन की विभिन्न ट्रेनों एवं स्टेशन पर अभियान के तहत यात्रियों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

टीम के सदस्यों ने बताया कि यात्रा के दौरान अगर कोई परेशानी और असामाजिक तत्व किसी किस्म की बाधा पहुंचाते हैं तो इसकी सूचना तत्काल रेल कंट्रोल और 182 यात्री सुरक्षा हेल्प लाइन पर दें। यात्रियों को जागरूक करते हुए रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी निरीक्षक ने ट्रेन से जाने वाले यात्रियों को स्थानीय रेलवे स्टेशन पर 182 यात्री सुरक्षा हेल्प लाइन के बारे में बताया। यात्रा के दौरान किसी भी अपरिचित व्यक्ति से मेल मिलाप न करने और उनके द्वारा दिए गए कोई भी पेय पदार्थ, खाने की वस्तु ग्रहण न करने की जानकारी दी। बताया कि बिना किसी पर्याप्त कारण के चेन पुलिंग न करें। इसके अलावा, यात्रा कर रही महिलाओं से भी छेड़छाड़ से संबंधित शिकायत को 182 हेल्प लाइन से रेल सुरक्षा बल को अवगत कराएं, जिससे तत्काल सहायता की जा सके। यात्रियों को सकुशल यात्रा के लिए जागरूक किया गया। इस मौके पर उपनिरीक्षक श्याम बिहारी, योगेंद्र, घनश्याम यादव, अमित, विकास एवं कमेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें