फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी को लेकर नलकूप पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह (गाजीपुर)।
विज्ञापन

नियमित और पर्याप्त पेयजल सप्लाई न होने को लेकर गुरुवार को ग्राम सेवा समिति के सदस्यों का गुस्सा फूट गया। उन्होंने स्थानीय जल निगम पानी टंकी के नलकूप पर प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी द्वारा जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन देने पर एक घंटा बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान ग्राम सेवा समिति के अध्यक्ष प्रवीण सिंह ने कहा कि पानी टंकी से अनियमित सप्लाई की जा रही है। कभी सप्लाई दी जा रही तो कभी नहीं। सप्लाई आ भी रही है तो 10-20 मिनट ही और वह भी धीमा फोर्स में। इस टंकी से मरदह, पड़िता, नोनरा, कंसहरी, भवानीपुर, कबीरपुर, नरवर, महेगवां सहित करीब छह सौ घरों में पेयजल आपूर्ति होती है। एक माह से ठीक से पानी की सप्लाई न होने से उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। प्यास बुझाने के लिए हैंडपंपों और कुएं की दौड़ लगानी पड़ रही है। पानी टंकी के नलकूप को चलाने के लिए 25 केवीए के दो टांसफार्मर लगाए गए हैं, जो विगत एक माह से टेक्निकल फाल्ट की वजह से पानी टंकी ठीक से सप्लाई देने में नाकाम साबित हो रहे हैं। ट्रांसफार्मर पर अन्य लोगों का भी कनेक्शन होने से ओवरलोड की वजह से आए दिन ट्रांसफार्मरों में फाल्ट होता रहता है। प्रदर्शन के दौरान अध्यक्ष प्रवीण सिंह ने जब विभाग के आपरेटर पुरूषोत्तम यादव से समस्या के बारे में पूछा तो उसने उच्चाधिकारियों से बात करने को कहें। इसके बाद तुरंत उन्होंने जिलाधिकारी के बाला जी को फोन मिलाकर समस्या से अवगत कराया। इस पर डीएम ने जल्द से जल्द समस्या का समाधान कराने के भरोसा दिया। इस पर एक घंटा बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। प्रदर्शन करने वालों में प्रवीण सिंह, गनेश प्रसाद, विजयी यादव, सतीश वर्मा, गोलू गोड़, सलीम अहमद, मेराज अहमद, मज्जू पांडेय, रियाज अहमद, गुड्डू, बबलू सिंह, धन्नू सिंह, आनंद कुमार, रामविलास, पवन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें