सुहवल (गाजीपुर)। नेहरू विद्यापीठ इंटर कालेज रेवतीपुर के प्रख्यात शिक्षक पूर्व प्रवक्ता एवं साहित्य रत्न की उपाधि से सम्मानित सदानंद सिंह की 12वीं पुण्यतिथि पर गुरुवार को उत्तरौली इंटर कालेज के मैदान में उनकी मूर्ति का अनावरण पूर्व पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने किया। कहा कि सदानंद सिंह व्यक्तित्व के धनी थे। आज हमारे बीच ना रहने से उनकी जगह की भरपाई करना असंभव है। कहा कि एक साधारण परिवार में जन्म लेकर उच्च स्तर तक समाज में शिक्षा के उच्च मापदंड को स्थापित किया। उनका शिक्षा के क्षेत्र में बहुत बड़ा योगदान रहा है। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख मारकंडे सिंह, प्रबंधक राज नारायण सिंह, पूर्व मंत्री प्रतिनिधि मन्नू सिंह, राजेश सिंह पप्पू, लादू सिंह, प्रधान प्रतिनिधि अजय सिंह, कमलेश सिंह, पूर्व प्रधान भोला यादव, समाजसेवी कुश सिंह, प्रेम शंकर सिंह, लल्लन सिंह, मोती यादव, रामजी सिंह, मंगला प्रसाद यादव, तूफानी पांडेय, बाबुल सिंह, केसरी यादव, नवीन कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।