फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं खरीद के लिए 37 क्रयकेंद्रों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर।
विज्ञापन

धान की खरीद खत्म होने के बाद अब आगामी गेहूं खरीद की तैयारी जोर पकड़ने लगी है। खरीद के लिए विभिन्न संस्थाओं की तरफ से क्रय केंद्र खोलने का प्रस्ताव दिया गया था। तीन संस्थाओं के 37 क्रय केंद्रों का चयन कर लिया गया है। एनसीसीएफ की तरफ से प्रस्ताव दे दिया गया है, जबकि अन्य संस्थाओं की तरफ से प्रस्ताव दिया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में धान की खरीद बुधवार को समाप्त हो गई। शासन की ओर से निर्धारित लक्ष्य दो लाख 58 हजार मीट्रिक टन के सापेक्ष पहली नवंबर से 28 फरवरी तक की अवधि में एक लाख 72 हजार 107.712 एमटी की खरीद 18485 किसानों से की गई। यह कुल लक्ष्य का 66.71 प्रतिशत है। धान की यह खरीद विपणन विभाग ने 33364.28 एमटी, पंजीकृत सहकारी समिति 94701.420, पीसीएफ 9899.481, पीसीयू 4352.40 तथा यूपी एग्रो ने 2707.160 एमटी की खरीद की। इसके अलावा, कर्मचारी कल्याण निगम ने 3530.05, एनसीसीएफ 8987.15, एफसीआई 2201.800 एवं एनसीएमएल ने 12373.971 एमटी खरीद की। धान खरीद के बाद अब गेहूं खरीद का समय करीब आ रहा है। पहली अप्रैल से प्रस्तावित खरीद की तैयारी शुरू हो गई है। पिछले दिनों विपणन, पीसीएफ एवं कर्मचारी कल्याण निगम ने क्रय केंद्र खोलने का प्रस्ताव दिया था। विपणन के 16, पीसीएफ के 18 एवं कर्मचारी कल्याण निगम के तीन केंद्रों का चयन कर लिया गया है। एनसीसीएफ की तरफ से पांच केंद्रों का प्रस्ताव दिया गया है। अन्य संस्थाओं की तरफ से प्रस्ताव दिया जा रहा है। खरीद के लिए जिले को बोरे का एलाटमेंट कर दिया गया है। जल्द ही 5460 गांठ बोरा उपलब्ध कर दिया जाएगा। जिला खाद्य विपणन अधिकारी अनूप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 37 क्रय केंद्रों का चयन कर लिया गया है। परिवहन दर का निर्धारण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें