फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिलाने का सरकार ने संकल्पित प्रयास किया

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। संचार-रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि विश्वकर्मा समाज मानव जीवन का अभिन्न अंग है। जन्म से लेकर मृत्यु तक के इस समाज के महत्व को नकारा नहीं जा सकता। यह बातें लंका मैदान स्थित मैरेज हाल में विश्वकर्मा समाज के 13वें वार्षिक सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने रविवार को कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों ने पिछड़ा वर्ग आयोग को अवसर रहते संवैधानिक मान्यता देने का बस आश्वासन दिया और उसे पारित नहीं होने दिया लेकिन केंद्र सरकार ने पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा मिले इसका संकल्पित प्रयास किया है। समाज की ओर से दिए गए मांग पत्र पर विचार करते हुए कहा कि जनवरी माह में होने वाले कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यशाला का नाम विश्वकर्मा कौशल विकास रखा जाएगा। खाद्य एवं आवश्यक वस्तु निगम के पूर्व अध्यक्ष कृष्णमुरारी विश्वकर्मा ने कहा कि विश्वकर्मा समाज को राजनीतिक, सामाजिक, साहित्यिक, सांस्कृतिक और आर्थिक क्षेत्रों में प्रयास करना चाहिए। उद्योगपति राम शिरोमणि विश्वकर्मा ने कहा कि हमें स्वरोजगार अपनाकर अपने आर्थिक संकट को कम करना चाहिए। भाजपा वाराणसी के जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि समाज का विकास बिना राजनैतिक इच्छा शक्ति को बढ़ाए नहीं हो सकता। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बुद्धिलाल विश्वकर्मा, दीपक विश्वकर्मा, राजकुमार विश्वकर्मा, राजेश विश्वकर्मा, शशिकांत शर्मा ने विचार व्यक्त किया। सम्मेलन में विश्वकर्मा समाज के हाईस्कूल, इंटर एवं अन्य क्षेत्रों के प्रतिभावान छात्रों को अतिथियों ने सम्मानित किया। समाज की पत्रिका विश्वकर्मा प्रकाश का विमोचन किया गया। इस अवसर पर बिलरियागंज के नगर पंचायत अध्यक्ष विरेंद्र विश्वकर्मा, विजय कुमार विश्वकर्मा, गिरीश निरंजन, सुनील विश्वकर्मा, किशन विश्वकर्मा, संकठा शर्मा, टांसेलाल विश्वकर्मा, विनीत शर्मा, देवेंद्र कुमार शर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

....
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें