फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के भटवलिया गांव में सपा कार्यकर्ता और किसान रामकरन यादव की हुई हत्या की गुत्थी सुलझने के बजाए उलझती नजर आ रही है। पुलिस इस मामले में छानबीन जरूर कर रही है लेकिन 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली है।
विज्ञापन

मालूम हो कि सपा कार्यकर्ता और किसान रामकरन यादव की बीते 19 दिसंबर की रात में उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जब वह अपने ट्यूबवेल के सामने लगी झोपड़ी में सो रहे थे। बीते 20 दिसंबर को घटना की जानकारी होते ही परिजनों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों का कहना है कि मृतक रामकरन यादव काफी मिलनसार स्वभाव के थे। उनकी अदावत किसी से नहीं थी। समाजवादी पार्टी की राजनीति से जुड़ने के साथ-साथ गांव की राजनीति में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे, इसीलिए वह काफी लोकप्रिय भी थे। घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है लेकिन पुलिस इस घटना को लेकर काफी गंभीर है। पुलिस अपनी पड़ताल काफी गहनता से कर रही है। इस घटना से भटवलिया सहित पूरे जहूराबाद विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता दुखी और मर्माहत हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष हिमेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस टीम पूरे घटना क्रम की जांच कर रही है। जल्द ही इस मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें