फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगामें के बीच संपन्न हुई विकास कार्यों हुई बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई (गाजीपुर)। भदौरा ब्लाक मुख्यालय परिसर में क्षेत्र के विकास को लेकर क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं ग्राम प्रधानों की एक बैठक सोमवार को ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रमाशंकर सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत में ही सदस्यों ने शासनादेश के खिलाफ विरोध जताते हुए हंगामा शुरु कर दिया। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ने समझा-बुझाकर सदस्यों को शांत कराया। सदस्यों का कहना था कि एक वार्ड से दूसरे वार्ड को जोड़ने के लिए जब तक घन उपलब्ध नहीं कराया जाता है, तब तक हम किसी भी क्षेत्र पंचायत की बैठक का पूर्ण रुप से बहिष्कार करते हुए उस शासनादेश विरोध करेंगे।
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रामाशंकर कुशवाहा ने सभी सदस्यों को समझाते हुए कहा कि भारतीय शासन का आदेश है कि कोई भी क्षेत्र पंचायत सदस्य एक वार्ड से दूसरे वार्ड को जोड़ने का कार्य नहीं करा सकता है। एक गांव से दूसरे गांवों को जोड़ने के लिए वह सरकारी इमारतों की मरम्मत एवं निर्माण कार्य क्षेत्र पंचायत सदस्य को कराने का शासनादेश मिला है और शासनादेश के बिना कोई कार्य ब्लाक प्रमुख को कराने का अधिकार नहीं है। काफी मान-मनौव्वल के बाद सदस्यों ने फिर बैठक की कार्यवाई को आगे बढ़ाते हुए विकास कार्यों के लिए अपने-अपने क्षेत्र का प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार यादव, मृत्युंजय सिंह, सपा विधानसभा अध्यक्ष रणजीत यादव, प्रधान दुर्गा चौरसिया, एजाज खान, तारकेश्वर यादव, विजय यादव, आलोक रंजन सिंह, खालिद खान, प्रदुम्मन चौबे, बैकुंठ गिरी, मनीष सिंह, बटेश्वर सिंह, नरेंद्र सिंह, सेक्रेटरी रमाकांत सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें