फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम ने तीन खाद्य पदार्थों का नमूना लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने रोशनी के पर्व दीपावली को ध्यान में रखते हुए अभियान की शुरुआत कर दी है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में शुक्रवार को शहर से सटे ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न स्थानों से तीन खाद्य पदार्थों का नमूना लिया। टीम की इस कार्रवाई से संबंधित क्षेत्र में हड़कंप मची रही।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी जनार्दन सिंह, विवेक कुमार तिवारी, मुकेश वर्मा, गोपालचंद्र, श्रीराम यादव एवं विवेक कुमार की टीम ने आज दिन में शहर से सटे ग्रामीण क्षेत्रों प्रकाश नगर, भुतहिया टांड़, चौकिया आदि जगहों पर खाद्य पदार्थों की जांच की। इस दौरान चौकिया मोड़ से सरसों के तेल तथा नमकीन का एक-एक सहित दो तथा भुतहिया टांड़ से बर्फी का एक सहित कुल तीन नमूने लिए। टीम की इस कार्रवाई से संबंधित क्षेत्र के खाद्य पदार्थ विक्रेताओं में हड़कंप मची रही। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री श्रीवास्तव ने खाद्य पदार्थ के विक्रेताओं को हिदायत दिया है कि मिलावटी खाद्य पदार्थ न बेचें। जांच में मिलावटी खाद्य पदार्थ की बिक्री करते पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें