गहमर (गाजीपुर)। दानापुर रेल मंडल के पटना-मुगलसराय रेलखंड पर करहिया हाल्ट स्टेशन के पास डाउन लाइन सोमवार की देर रात अज्ञात ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
सोमवार की सुबह गांव के कुछ रेलवे लाइन की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान करहिया हाल्ट स्टेशन के पास डाउन लाइन पर पास एक युवक का शव देखा। जानकारी होते ही कुछ ही देर में मौके पर दर्जनों ग्रामीण पहुंच गए। भीड़ में एक खड़े एक व्यक्ति ने मृतक की पहचान गहमर थाना क्षेत्र गदाईपुर पथरा गांव के दलित बस्ती निवासी मोतीचंद्र राम के पुत्र सतेंद्र कुमार (23) के रुप में की। लोगों ने इसकी सूचना मृतक के परिवार वालों को दी। जानकारी होते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। सत्येंद्र के शव पर नजर पड़ते ही परिजन चीख-पुकार करने लगे। मौके पर मौजूद लोग बिलख रहे लोगों को सांत्वना देने में जुट गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना 100 नंबर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना के संबंध में मृतक के परिजनों से पूछताछ करने के बाद शव को कब्जे में ले लिया। इस संबंध में कामाख्या चौकी इंचार्ज चंद्रपाल यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस बात की जानकारी नहीं हो सकी है कि किन कारणों से सत्येंद्र ट्रेन की चपेट में आया। इस संबंध में मृतक के परिजनों की तरफ से कोई तहरीर भी नहीं दी गई है।
....