फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुली बैठक आयोजित कर अविश्वास प्रस्ताव की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। देवकली ब्लाक में ब्लाक प्रमुख पद को लेकर छिड़ी जंग में जहां एक तरफ खुलेआम आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। दूसरी तरफ जिला प्रशासन की ओर से 23 अक्तूबर क्षेत्र पंचायतों की खुली बैठक आयोजित कर साधना यादव द्वारा वर्तमान ब्लॉक प्रमुख माधुरी यादव के खिलाफ प्रस्तुत किए गए अविश्वास प्रस्ताव की जांच कर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विपक्षी साधना यादव के पति बृजेश यादव ने शुक्रवार को एसपी से मुलाकात कर पत्रक सौंपने के साथ सुरक्षा की गुहार भी लगाई। कुर्सी को लेकर छिड़ी जंग अब धीरे-धीरे गर्म होता जा रहा है। उन्होंने वर्तमान प्रमुख पति पर आरोप लगाते हुए बताया कि लगातार क्षेत्र पंचायत सदस्यों के ऊपर दबाव बनाया जा रहा है। कहा है कि समर्थकों संख्या 65 है, उनमें से पांच के ऊपर लगातार दबाव बनाने का काम वर्तमान ब्लाक प्रमुख पति द्वारा किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने वर्तमान ब्लाक प्रमुख पति सच्चेलाल यादव पर दर्ज मामलों की छाया कॉपी भी एसपी को सौंपी। इस पर पुलिस अधीक्षक ने आश्वासन दिया है कि सभी सदस्यों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। थानों को सूचना दे दी गई है और उचित कार्यवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें