फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकालकर आंगनबाड़ियों ने भरी हुंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की ओर से बुधवार को अपनी छह सूत्रीय मांगों के समर्थन में रैली निकाली गई। विभिन्न मार्गों से होते हुए उपजिलाधिकारी सदर कार्यालय परिसर पहुंचकर मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को दिया। इससे पहले लंका मैदान में आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि मांग पूरी होने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में मानदेय आठ हजार एवं सहायिकाओं का नौ हजार तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को गर्मी के दिनों में एक माह का अवकाश दिया जाए। कार्यकर्ताओं को जीवन सुरक्षा बीमा के तहत दस लाख का बीमा एवं विभागीय प्रमोशन देने की मांग की। कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को प्राथमिक पाठशाला की नौकरियों में समायोजन में छूट तथा कोटा निर्धारित किया जाए। कार्यकर्ताओं से आईसीबीएस के अलावा अन्यत्र कोई भी कार्य न लिया जाए। इस अवसर पर संघ की अध्यक्ष चंद्रप्रभा सिंह, मंडल अध्यक्ष शीला तिवारी, जिला संरक्षक अमरनाथ दुबे, जिला कोआर्डिनेटर तिलकू कुशवाहा, मीडिया प्रभारी राजेश, महामंत्री डा. माया सिंह, निर्मला सिंह, आशा जायसवाल, हीरा यादव, लाची कुशवाहा, सुनीता कुशवाहा, ममता अधिकारी, सीता सिंह, अनीता सिंह, पुष्पा पांडेय, सतीश गुप्ता, मिथलेश, संगीता सिंह आदि उपस्थित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें