फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चोर और मोबाइल लूट गैंग के दो सदस्य चढ़े पुलिस के हत्थे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। करंडा थाना पुलिस की टीम ने बेलासी तिराहे के पास से घेराबंदी करके वाहन चोर गैंग और मोबाइल लूट गैंग के दो सदस्यों को धर दबोचा। जबकि एक सदस्य भागने में सफल रहा। पुलिस ने दोनों के पास से चोरी की दो बाइक और लूट की एक मोबाइल भी बरामद की। शुक्रवार को एसपी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान एसपी सिटी प्रदीप दूबे ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

एसपी सिटी ने बताया कि एसपी सोमेन वर्मा के निर्देश पर अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए सीओ सिटी के नेतृत्व में करंडा पुलिस टीम कार्य कर रही थी। आज करीब सुबह सात बजे जिला पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान उपचुनाव को लेकर पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली की नंदगंज तिराहे से दो बाइक पर तीन संदिग्ध व्यक्ति बेलासी तिराहा होते हुए चांड़ीपुर की तरफ किसी घटना को अंजाम देने जा रहे हैं। सूचना मिलने के बाद सक्रिय हुई पुलिस टीम ने बेलासी तिराहा के पास घेराबंदी करके वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। कुछ देर बाद नंदगंज की ओर से एक सिल्वर रंग की बाइक पर दो व्यक्ति और काली रंग की बाइक पर एक व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस को देख दो बाइकों पर सवार तीनों व्यक्तियों ने घुमाकर भागना चाहा। बाइक घुमाने के चक्कर में तीनों वहीं गिर गए। बाइक सहित गिरने के बाद तीनों व्यक्तियों ने बाइक छोड़कर भागना चाहा लेकिन पुलिस टीम ने दो संदिग्ध व्यक्ति को धर दबोचा। जबकि एक व्यक्ति भागने में सफल रहा। पकड़े गए दोनों व्यक्तियों ने अपना नाम नंदगंज थाना क्षेत्र के देवकली निवासी विपिन यादव और सौरम गांव निवासी मिथिलेश यादव बताया। एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए विपिन यादव ने बताया कि बीते 20 जून को उतरौली चौमुहानी से एक लड़के के पास से मोबाइल लूटने का काम किया था। साथ ही बीते 18 जून को तीनों लोगों ने सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के रामलीला मैदान स्थित बस स्टैंड से एक पैशन प्रो काले रंग की बाइक और करंडा से सिल्वर कलर की बाइक चुराने का काम किया था। आरोपियों ने बताया कि नंदगंज, सैदपुर और करंडा क्षेत्र से मोबाइल छीनने का काम किया था। लूट की मोबाइल फरार साथी सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के बरगांव निवासी दीपक यादव के पास है। पुलिस ने दोनों के पास से एक लूट की एचटीसी कंपनी की मोबाइल, काले रंग की पैशन-प्रो बाइक और सिल्वर रंग की स्पलेंडर बाइक बरामद की। सफलता पाने वाली टीम में थानाध्यक्ष रविंद्र श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक राजेश कुुमार त्रिपाठी, अमित कुमार मिश्रा, मधुसूदन मिश्रा, अभिनीत दूबे, अभिषेक सिंह शामिल थे। पुलिस अधीक्षक ने इस सफलता पर पुलिस टीम का उत्साहवर्द्धन करते हुए पांच हजार रुपए नगद पुरस्कार देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें