गाजीपुर। बिजली निगम की ओर से रविवार को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में मेगा वसूली अभियान चलाया गया। इस दौरान 27 लाख रुपये बकाया होने पर 70 लोगों के बिजली कनेक्शन काट दिए गए।
वहीं बकायेदारों से 6 लाख रुपये जमा कराए गए। साथ ही अवैध तरीके से बिजली जलाने पर तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। विद्युत वितरण खंड नगर के अधिशासी अभियंता आशीष कुमार ने बताया कि शहर समेत मुहम्मदाबाद व करीमुद्दीनपुर में बिजली चेकिंग अभियान चलाया गया। नंदगंज: दवोपुर, नारी पचदेवरा और परमेठ गांव में रविवार को विद्युत निगम की टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। इसमें सात बड़े बकायदारों की बिजली काटी गई। साथ ही 47 हजार रुपये की वसूली की गई। नंदगंज पावर हाउस के अवर अभियंता गजानन चौधरी ने बताया कि तीन गांवों में चेकिंग की गई। अभियान आगे भी नियमित चलता रहेगा। टीम में फीडर मैनेजर प्रदीप कुशवाहा, अजीत कुशवाहा, अरविंद यादव, लाइनमैन लक्ष्मी नारायण मन्नू, सुलखान यादव, शाहरूख आदि मौजूद थे।
2 हजार बिल हुए दुरुस्त : विद्युत वितरण खंड नगर के अधिशासी अभियंता आशीष कुमार ने बताया कि इस महीने में अब तक 2000 उपभोक्ताओं के बिजली बिल ठीक किए गए हैं। साथ ही गलत बिल बनाने के आरोप में 10 मीटर रीडरों को बर्खास्त किया गया है।
अल्हागंज क्षेत्र की रतनापुर बेला सहकारी समिति में खाद नहीं होने से पड़े ताले। संवाद
अल्हागंज क्षेत्र की रतनापुर बेला सहकारी समिति में खाद नहीं होने से पड़े ताले। संवाद