फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बिजली का तार गिरने से 7 बीघा गेहूं की फसल जली

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के असावर गांव के पूरब सिवान में बृहस्पतिवार को बिजली का तार टूटकर गिरने से सात बीघा गेहूं की फसल जल गई। पीड़ित किसान हरिकिशुन राजभर, राम किशुन राजभर, सुधीर राय, राम नसीब राय, विवेकानंद राय, कमला राय और अचिता राय ने बताया कि पूर्वाह्न करीब 11 बजे के बीच शॉर्ट सर्किट के चलते बिजली का तार टूटकर खेत में गिर गया।
विज्ञापन

तेज हवा के कारण आग तेजी से फैल गई। ग्रामीणों ने निजी संसाधन से आग बुझाई। बिजली आपूर्ति बंद होने के बाद भी पानी की व्यवस्था नहीं हो सकी, तो लोगों ने झाड़ियां और अरहर उखाड़कर फसल को पीट-पीटकर आग बुझाई। हार्वेस्टर से आसपास की फसल काटकर आग की रफ्तार रोकी गई। वहीं ट्रैक्टर से खेत जोतकर आग को आगे बढ़ने से रोका गया। सूचना पर पहुंचे प्रभारी तहसीलदार महेंद्र बहादुर और लेखपाल अविनाश चौहान ने नुकसान का आकलन किया। वहीं, आग बुझने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें