Ghazipur News: गाजीपुर जिले में बृहस्पतिवार की सुबह ओवरब्रिज पर अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर से टकरा गया। कुछ ही देर में ट्रक में आग लग गई। फायर ब्रिगेड की टीम जब तक आग पर काबू पाने का प्रयास करती, ट्रक का अगला हिस्सा जल चुका था।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
गाजीपुर जिले के कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के धरवार कला ओवरब्रिज पर गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक डिवाइडर से टकरा गया, जिससे उसकी तेल की टंकी फट गई और देखते ही देखते ट्रक में आग लग गई। आग की लपटों को देख लोग सहम उठे।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
कासिमाबाद कोतवाली प्रभारी राजनारायन ने बताया कि हादसे के बाद चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। हालांकि ट्रेलर का अगला हिस्सा आग की चपेट में आकर पूरी तरह जलकर राख हो गया। कुछ ही देर में ट्रक आग का गोला बन गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना पर पहुंची बचाव टीम और फायर ब्रिगेड ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह जल चुका था। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।