फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ अध्यक्ष समेत दो हेरोइन के साथ बलिया में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। बलिया जनपद के रसड़ा कोतवाली में सोमवार को पीजी कालेज के छात्रसंघ अध्यक्ष संपूर्णानंद और एक अन्य छात्र भारी मात्रा में हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर लिए गए। रसड़ा पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दी है। इसकी सूचना पर छात्रसंघ सहित विद्यालय प्रशासन आश्चर्य चकित है। छात्रों के साथ ही अन्य लोग घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं। कालेज प्रशासन को इसकी सूचना मिली तो वह दंग रह गए। प्राचार्य ने कहा कि छात्रसंघ अध्यक्ष संपूर्णानंद के बारे में कालेज प्रशासन जल्द ही कोई फैसला लेगा।
विज्ञापन

जनपद के सुहवल थाना क्षेत्र के खजुहां गांव निवासी वर्तमान में पीजी कालेज के छात्रसंघ अध्यक्ष संपूर्णानंद यादव और सदर कोतवाली के भटौली गांव निवासी छात्र मनोज सिंह यादव को वाहन चेकिंग के दौरान सोमवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे बलिया के रसड़ा कोतवाली पुलिस ने भारी मात्रा में हेराइन और तमंचा-कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। संपूर्णानंद के पास से बैग में रखा 400 ग्राम और मनोज के पास 450 ग्राम हेरोइन और एक तमंचा तथा तीन कारतूस बरामद किया गया। यह खबर तत्काल पूरे जिले में फैल गई। छात्रों के साथ अन्य लोग इसकी चर्चा करने लगे। इस संबंध में पीजी कालेज के प्राचार्य समरबहादुर सिंह ने कहा कि यह मामला लिखित रूप में प्राप्त होने के बाद विद्यालय प्रशासन बैठक कर इस प्रकरण को लिखित रूप में ऊपर तक अवगत कराएगा। इसके बाद जल्द ही कोई निर्णय लिया जाएगा। छात्र संघ अध्यक्ष के खिलाफ क्या कार्रवाई करनी है, इसका निर्णय कालेज प्रशासन समिति ही तय करेगी। मालूम को पुलिस की गिरफ्त में आया संपूर्णानंद यादव इसी वर्ष छात्रसंघ के चुनाव में पीजी कालेज से अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुआ है।
विज्ञापन

...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें