फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे तीन छात्र, संग छह के खिलाफ एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में शनिवार को दूसरी पाली में इंटर अंग्रेजी के छात्रों की अंग्रेजी प्रश्न पत्र की परीक्षा आयोजित थी। इस परीक्षा में मरदह ब्लाक क्षेत्र के मां देइया इंटर कालेज स्थित परीक्षा केंद्र पर दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे तीन छात्रों को एसटीएफ एवं जिला विद्यालय निरीक्षक की टीम ने पकड़ लिया। इस संबंध में तीनों छात्रों के साथ दो कक्ष निरीक्षक एवं केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि एसटीएफ को मरदह क्षेत्र के मां देइया इंटर कालेज स्थित परीक्षा केंद्र पर अंग्रेजी की परीक्षा में गड़बड़ी होने की सूचना मिली थी। इस सूचना पर एसटीएफ टीम ने जिला विद्यालय निरीक्षक से संपर्क किया। इसके बाद दूसरी पाली में परीक्षा शुरू होने के बाद दोनों टीम केंद्र पर पहुंच गई। अचानक टीम को देखकर वहां अफरा-तफरी मच गई। टीम ने केंद्र पर सभी कमरों की जांच करनी शुरू कर दिया। जांच के दौरान दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे तीन छात्रों को पकड़ लिया गया। डीआईओएस ने बताया कि इस मामले में अलग-अलग कक्षों के निरीक्षक विजय लाल, अवधेश तथा केंद्र व्यवस्थापक रामविलास के साथ तीनों छात्रों के खिलाफ मरदह थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इस दौरान दो मोबाइल, दो प्रवेशपत्र, तीन कापी एवं तीन प्रश्नपत्र भी बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें