फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजीकरण की तिथि बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
जखनिया। एक मुश्त समाधान योजना के तहत विद्युत बकाएदारों को बिल जमा करने के लिए 25 मार्च तक पंजीकरण की तिथि बढ़ा दी गई है। यह जानकारी एसडीओ मेवालाल ने दी। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा पुराने बकाएदारों के लिए विद्युत बिल का भुगतान जमा करने के लिए समयसीमा बढ़ा दी गई है। छूटे हुए पुराने विद्युत बकायदार अपना पंजीकरण कराकर शत-प्रतिशत छूट का लाभ ले सकते हैं। बताया कि इस योजना का घरेलू बत्ती-पंखा कनेक्शन के साथ ही ट्यूबवेल के बकाएदार भी लाभ ले सकते है। नया कनेक्शन की उपभोक्ताओं को भी दिया जा रहा है। पुराने बकाएदार योजना का लाभ उठाते हुए बिल का भुगतान कर वैधानिक कार्रवाई से बचे। जिनका भार क्षमता से कम है, वे शिविर में आकर अपने लिए गए कनेक्शन की क्षमता बढ़वा ले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें