फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू 18-56-45

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेज के तत्वावधान में सत्यदेव इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी की ओर से तीन दिवसीय कर्मवीर सत्यदेव सिंह खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेज की संस्थापक सावित्री सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर कजिया। प्रबंध निदेशक डॉ. सानंद सिंह ने छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए कुछ मंत्र देने के साथ प्रतियोगिता की औपचारिक घोषणा की। इस अवसर पर खेलकूद की विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित हुई।
विज्ञापन

गुरुवार से शुरू हुई खेलकूल प्रतियोगिता में कबड्डी का पहला मैच इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग एवं सत्यदेव डिग्री कालेज के बीच हुआ। जिसमें इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की टीम विजयी रही। दूसरा मैच सिविल इंजीनियरिंग और आटो मोबाइल इंजीनियरिंग के बीच हुआ। इसमें सिविल इंजीनियरिंग के छात्र विजयी रहे। वालीबाल में आइडियल क्लब और रायल चैलेंजर के बीच हुए मुकाबले में आइडियल की टीम ने बाजी मारी। दूसरे मैच में कर्मवीर और राक के बीच हुए मैच में कर्मवीर की टीम विजयी रही। शतरंज प्रतियोगिता में शुभम यादव, मुहम्मद अकमल, आतिप उमर, प्रिंस वर्मा विजयी रहे। बैडमिंटन में आरजू परवीन और अंकिता को कामयाबी मिली।
इस मौके पर सत्यदेव इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी के प्रधानाचार्य अजीत कुमार यादव ने वालीबाल, सत्यदेव डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुनील सिंह ने कबड्डी, सत्यदेव कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी के प्रधानाचार्य डॉ. तेजप्रताप ने दौड़ तथा सत्यदेव प्राइवेट आईटीआई के प्रधानाचार्य सुनील यादव ने शतरंज प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सत्यदेव इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी की निदेशक डॉ. प्रीति सिंह, अमित रघुवंशी, दिग्विजय उपाध्याय, अभय शुक्ला, नवनीत वर्मा, अभिषेक मद्धेशिया, विजेंद्र दुबे, दिनेश यादव, जीतेंद्र राय, धर्मेंद्र कुमार, अरशद अयूब, श्याम सिंह, कृष्णा तिवारी, भोलेनाथ, ऋचा राय, पारुल चौधरी, स्मिता सहाय आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें