फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावी छात्रों को सम्मानित करेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। भारतीय ब्राह्मण समिति की बैठक कैंप कार्यालय पर गुरुवार को हुई। इसमें संगठन को मजबूत करने तथा ब्लाक, न्याय पंचायत एवं ग्राम पंचायत स्तर तक सदस्य बनाने और बैठक आयोजित करने पर जोर दिया गया। सर्वसम्मति से तय किया गया कि ब्लाक स्तर पर कम से कम दस मेधावी छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। गरीब ब्राह्मण परिवार की कन्याओं का सामूहिक विवाह कराने का कार्यक्रम आयोजित किया जाए।
विज्ञापन

बैठक में भगवान परशुराम की जयंती मनाने के संबंध में भी विचार किया गया। पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पिछले दिनों वायुसेना के जवानों की ओर से पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों और उनके ठिकानों को तबाह करने की कार्रवाई पर की सराहना की गई। जवानों को इस सफलता के लिए बधाई दी गई। इस अवसर पर रामगोविंद पांडेय, सतीश उपाध्याय, सुरेश उपाध्याय, सत्येंद्र शुक्ल, गौतम मिश्र, ओमप्रकाश चौबे, अशोक मिश्र, संजय दुबे, मनोज पांडेय, सुधाकर पांडेय, रोहित चौबे, सुरेंद्र कुमार पांडेय, शक्ति दुबे, तरुण पांडेय ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष विजयशंकर तिवारी और संचालन धर्मेन्द्र मिश्र ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें