फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में चल रही अपराध की आंधी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल(गाजीपुर)। स्थानीय गांव में स्थित पार्टी कार्यालय पर सपा की बैठक गुरुवार को हुई। इस मौके पर सेक्टर प्रभारी योगेंद्र सिंह यादव ने कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ सरकार को सत्ता सौंपी, उसे वर्तमान योगी सरकार ने पूरी तरह से चकनाचूर कर दिया है। पूरे प्रदेश में अपराध की आंधी चल रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिस तरह से बुलंदशहर में गोकशी के नाम कानून की धज्जियां उड़ा इंसपेक्टर सुबोध कुमार की निर्मम हत्या की गई, उसकी जितनी भी भर्त्सना की जाए, वह कम है। इस बवाल के लिए वर्तमान सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि सुशासन की दुहाई देने वाली वर्तमान सरकार पूरी तरह विफल साबित हो रही है। पूरे प्रदेश में अपराध की आंधी चल रही है। आए दिन लूट, बलात्कार, हत्या, डकैती, छिनैता सहित अन्य अपराध की घटनाएं हो रही हैं। बदमाशों में पुलिस का जरा भी खौफ नहीं रह गया है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। कहा कि प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में स्थिति तो एकदम बदतर होती जा रही है। वहां घटनाओं के बाद सरकार के मंत्रियों एवं उनके नेताओं का गैरजिम्मेदाराना बयान प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था में आग में घी का काम कर रहा है। जनता अब भाजपा की नीतियों को अच्छी तरह से समझ चुकी है। अब वह सरकार के धोखे में आने वाली है। लोकसभा चुनाव में सरकार को इसका जवाब देगी। कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि आने वाले लोकसभा चुनाव में जी-जान से जुट कर इस सरकार को उखाड़ फेंकने का कार्य करें। गांव-गांव में लोगों से जनसंपर्क कर सपा की नीतियों से उन्हें अवगत कराए। बैठक में भीम यादव, मुमताज, अशोकानंद, सत्यप्रकाश कुशवाहा, सुजीत, आलोक, रजिंद्र यादव, शाहिद, मदन यादव, राकेश यादव, ओमप्रकाश यादव, राजेश, सतीराम, मनोज सहित कई लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें