फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाराज किसानों ने रुकवाया विद्युत खम्भा लगाने का कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह(गाजीपुर)। क्षेत्र के हैदरगंज गांव के चौहान बस्ती से होकर गुजरने वाले सिक्स लेन के किनारे बिजली विभाग द्वारा गुरुवार को खेतों में विद्युत पोल लगाया जा रहा था। इसकी जानकारी होते ही दर्जनों किसान मौके पर पहुंच गए और हो-हल्ला करते हुए कार्य को रुकवा दिया। लोगों का गुस्सा देख कर्मचारी और कार्य में लगे लोग वहां से खिसक गए। किसानों का आरोप था बिना उन्हें सूचना दिए ही खेत में विद्युत खंभा लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के हैदरगंज गांव के चौहान बस्ती से होकर गुजरने वाले सिक्स लेन के किनारे किसानों के खेतों की खुदाई कर बिजली विभाग की तरफ से विद्युत खंभा लगाया जा रहा था। इसी दौरान जैसे ही इसकी जानकारी किसानों को हुई, शाम को करीब तीन बजे दर्जनों महिला-पुरुष किसान कार्य स्थल पर पहुंच गए। हो-हल्ला करते विरोध-प्रदर्शन कर कार्य को रुकवा दिया। किसानों का आक्रोश देख, कार्य में लगे लोग वहां से खिसक गए। आक्रोशित किसानों का कहना था कि बिना उन्हें सूचित किए ही विभाग द्वारा हमारे खेत में खंभा लगाया जा रहा है। अभी तक हम लोगों को भूमि का मुआवजा भी नहीं मिला है। कहा कि खेत में खुदाई कर फसल को बर्बाद किया जा रहा है। जब तक कोई उच्चाधिकारी मौके पर आकर इस संबंध में किसानों से वार्ता नहीं करेगा, तब तक कार्य को नहीं होने दिया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में शिवचरन चौहान, नाथा चौहान, लक्षीराम, वालेशवर कर्म चौहान, सीताराम, रामदेव, रामध्यान, तुलसी, संजय, दुर्गा, अशोक, शिवाश्याम, ओमचरन, भरत, शंकर, भरोसा, रामकिशुन, रामचरन, रविंद्र चौहान, रामशरेख आदि शामिल रहे। इस संबंध में जेई विजय राम ने बताया कि 132 केवीए टावर के लिए बिजली विभाग द्वारा पोल लगाया जा रहा था। किसानों के विरोध के बाद कार्य को बंद कर दिया गया। उच्चाधिकारियों द्वारा किसानों से बातचीत के मामले का हल निकाले जाने के बाद कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें