फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक लिए जाने के कारण कुछ निरस्त, तो कुछ परिवर्तित मार्ग से गुजरेंगी ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। रेलवे प्रशासन की ओर से वाराणसी सिटी एवं वाराणसी जंक्शन के मध्य दोहरीकरण के कार्य को लेकर नान इंटर लॉक कार्य के कारण ब्लॉक लिए जाने के फल स्वरूप गाड़ियों का निरस्त कर दिया गया है तो कई ट्रेनों को कम दूरी तक चलाया जाएगा। वहीं कुछ ट्रेनों को परिवर्तित मार्गों से चलाया जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 20 से 23 नवंबर तक 55133 बलिया-वाराणसी सिटी सवारी गाड़ी, 55134 वाराणसी सिटी-बलिया सवारी गाड़ी, 55163 शाहगंज-औड़िहार सवारी गाड़ी, 55164 औड़िहार-शाहगंज सवारी गाड़ी, 75115 गाजीपुर सिटी-प्रयाग डेमू गाड़ी, 75116 प्रयाग-गाजीपुर सिटी डेमू गाड़ी, 15111 छपरा-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस तथा 15112 वाराणसी सिटी-छपरा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 22 नवंबर को कोलकाता से प्रस्थान करने वाली 22323 कोलकाता-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस वाराणसी-जौनपुर-औड़िहार के परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएगी। जबकि 23 नवंबर को गाजीपुर सिटी से प्रस्थान करने वाली 22324 गाजीपुर सिटी-कोलकाता एक्सप्रेस औड़िहार-जौनपुर-वाराणसी के परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएगी। जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि 20 से 23 नवंबर 75113 भटनी-वाराणसी सिटी डेमू गाड़ी सारनाथ तक जाएगी। इसी अवधि तक 75114 वाराणसी सिटी-भटनी डेमू गाड़ी सारनाथ से चलाई जाएगी। छपरा़-वाराणसी सिटी सवारी गाड़ी बलिया तक जाएगी। वाराणसी सिटी-छपरा सवारी गाड़ी बलिया से चलाई जाएगी। बलिया-वाराणसी सिटी-बलिया मेमू गाड़ी 20 नवंबर से डेमू रेक से चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें