सुहवल। यातायात माह के तहत चलाए जा रहे वाहन की चेकिंग के दौरान शनिवार की शाम स्थानीय थाना प्रभारी निरीक्षक केके सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर सघन अभियान चलाया गया। इस बीच 25 वाहनों का चालान किया गया। अभियान से वाहन चालकों में अफरा-तफरी मची रही।
चेकिंग के दौरान पुलिस ने हेलमेट, सीट बेल्ट, वाहन के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, तीन सवारी, बिना नंबर के वाहन आ दि की जांच की। इस बीच 25 वाहनों का चालान किया। पुलिस टीम द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान वाहनों को घुमाकर वापस लौट जा रहे थे। चेकिंग के दौरान पुलिस ने संदिग्धों से पूछताछ करने के साथ ही उनकी तलाशी ली। इस बीच प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि यातायात माह के तहत चलाए जा रहे इस अभियान में कुल 25 वाहनों का चालान किया। चेकिंग अभियान लगातार चलता है। इस दौरान वाहनों की चेकिंग करने के साथ ही चारपहिया वाहनों से काली फिल्म उतरवाया जाएगा।