फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न प्रकार की मुद्राओं का अभ्यास कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के योग शिक्षार्थियों का पांच दिवसीय योगाभ्यास कार्यक्रम शनिवार को संपन्न हो गया। इस दौरान योग प्रशिक्षक डॉ. शंभूशरण प्रसाद ने विभिन्न प्रकार की मुद्राओं, भ्रामरी, प्राणायाम कठिन आसनों जैसे शीर्षासन, चक्रासन, गरुणासन, क्रियाओं कपालभांति तथा ध्यान का अभ्यास कराया।
विज्ञापन

बौद्धिक सत्रों में दर्शन शास्त्री डॉ. अमित यादव ने योग से जुड़े दार्शनिक पक्षों को सरल शब्दों में स्पष्ट किया। समापन सत्र की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. सविता भारद्वाज ने कहा कि आने वाले समय में योग एवं नैतिक शिक्षा का महत्व बढ़ेगा। योग शिक्षार्थियों को योग के साथ-साथ दर्शनशास्त्र का भी अध्ययन करना चाहिए। यहां पर स्वामी सहजानंद पीजी कॉलेज, राजकीय महिला पीजी कॉलेज, खरडीहा महाविद्यालय, जन भारती महाविद्यालय, मां स्वरूपा देवी महाविद्यालय आदि केंद्रों के जनवरी 2018 के योग शिक्षार्थी उपस्थित रहे। समन्वयक डॉ. शिवकुमार ने योग शिक्षार्थियों से कार्यक्रम फीडबैक एवं सुझाव प्राप्त किया। त्रिभुवन यादव, करुणाकांत दुबे, जरीन फातिमा, अनुजा जायसवाल आदि योग शिक्षार्थियों ने योगाभ्यास से अपने जीवन में आए बदलावों तथा अनुभवों को साझा किया। इस अवसर पर परीक्षा केंद्र समन्वयक ने सभी योग प्रशिक्षकों, शिक्षार्थियों एवं उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के वाराणसी क्षेत्रीय केंद्र के समन्वयक डॉ. सीके सिंह एवं प्रभारी निदेशक डॉ. आरपीएस यादव का आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें