फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई/जमानिया(गाजीपुर)। गहमर थाना क्षेत्र के बसुका मोड़ पर बुधवार की सुबह बाइक सांड़ से टकरा जाने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि जमानिया कोतवाली क्षेत्र के बड़ेसर गांव के पास मंगलवार की रात अनियंत्रित बाइक पलटने से एक युवक को गंभीर चोट आई। तीनों घायलों को उपचार के उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां वृद्ध की मौत हो गई।
विज्ञापन

गहमर थाना क्षेत्र के बसुका निवासी विशाल कुमार राय (24), रामायण राय (65) के साथ बाइक से किसी कार्य से भदौरा जा रहा था। इसी दौरान दिन में करीब 11 बजे बसुका मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक अचानक सामने आए सांड़ से टकरा गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। घायलों से पता पूछने के बाद उनके परिजनों को सूचना दी और दोनों को प्राइवेट नर्सिंग होम में पहुंचाया। कुछ ही देर में परिजन भी वहां पहुंच गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। उपचार के दौरान रामायण राय की मौत हो गई। शव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। उधर जमानिया कोतवाली क्षेत्र के बड़ेसर गांव के पास मंगलवार की रात करीब आठ बजे बाइक से घर जा रहे नगर के कस्बा बाजार निवासी जावेद (26) अनियंत्रित होकर गिर पड़ा, जिससे गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे गिर पड़ा। उधर से गुजर रहे लोगों की नजर जब उस पर पड़ा तो लोग उसके पास पहुंचे और नाम-पता पूछ दुर्घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी। इसके बाद उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें