मतसा(गाजीपुर)। जमानिया कोतवाली के भगीरथपुर गांव के पास मंगलवार की सुबह दो ट्रकों की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें चालक पिंटू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। भगीरथपुर गांव के पास सड़क पर खाली ट्रक खड़ा था इसी बीच जमानिया से गाजीपुर के तरफ जा रहा है एक ट्रेलर ट्रक से टकरा गया। टक्कर की आवाज सुनकर आस पास के लोग वहा पहुंच गए। लोगों ने ट्रक में फंसे चालक को बाहर निकाला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर घायल को जिला अस्पताल भेजवाया। ट्रकों के टक्कर होने के बाद सड़क पर कुछ देर जाम लग गया। जिससे दोनों तरफ ट्रकों की लंबी लाइन लग गई।