फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की पिटाई से नाराज चालक ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सेवराई। गहमर थाना क्षेत्र के भदौरा बाजार में बुधवार की सुबह ताड़ीघाट-मार्ग से निकलने के लिए पुलिस कर्मियों ने एक ट्रक चालक से सुविधा शुल्क की मांग की। न देने पर उसकी जमकर पिटाई की। इससे नाराज चालक ने ट्रक को बीच सड़क पर खड़ा कर जाम लगा दिया। इससे मार्ग पर आवागमन प्रतिबंधित हो गया। पुलिस द्वारा समझाने-बुझाने पर चालक ने एक घंटा बाद ट्रक को मार्ग से हटाया। इसके बाद आवागमन सुचारू हो सका। जाम में परेशान लोग पुलिस को कोसते रहे।
विज्ञापन

मालूम हो कि ताड़ीघाट बारा मार्ग पर निर्माण कार्य चल रहा है, जिससे कोई भी ट्रक इस रोड से न जाकर भदौरा-दिलदारनगर मार्ग से जमानियां होते हुए जिला मुख्यालय जाते है, लेकिन रात के अंधेरे में भदौरा बस स्टैंड स्थित पुलिस पिकेट पर तैनात पुलिस कर्मियों द्वारा ट्रक चालकों से सुविधा शुल्क लेकर ताड़ीघाट-बारा मार्ग से जाने के लिए हरी झंडी दे दी जाती है। बुधवार की भोर में बिरनो गांव निवासी ट्रक चालक सूरज कुमार भदौरा बाजार से ट्रक को आगे बढ़ाने लगा। इस पर दो पुलिस कर्मियों ने उसे रोका और सुविधा शुल्क की मांग करने लगे। चालक ने देने में असमर्थता जताई और ट्रक को आगे बढ़ा दिया। इस पर पुलिस कर्मी की त्योरी चढ़ गई और उसने चालक की जमकर पिटाई कर दी। इससे गुस्साएं चालक ने तत्काल ट्रक मालिक को मोबाइल से घटना की जानकारी दिया और हो-हल्ला के बीच ट्रक को सड़क के बीचो-बीच खड़ा कर जाम लगा दिया। देखते ही देखते कई किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लग गई। जाम में परेशान लोग पुलिस को कोसते रहे। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सेवराई चौकी इंचार्ज रमेश कुमार चालक को समझाने-बुझाने में जुट गए। इस पर करीब एक घंटा बाद चालक ने ट्रक को मार्ग से हटाया और आवागमन सुचारू हो सका। कई ट्रक स्वामी सेवराई चौकी पर पहुंचे और दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कारवाई करने के लिए चौकी इंचार्ज से कहा। चौकी इंचार्ज ने सिपाहियों को बुलाकर डांट-फटकार लगाते हुए आगे से ऐसा न करने की हिदायत दिया। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी आरबी सिंह ने कहा कि उनकी संज्ञान में ऐसा कोई मामला नहीं है। यदि ऐसा है तो जांच कर संबंधित पुलिस कर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें