फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाल्ट होने से 16 घंटे गुल रही बती

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नंदगंज। सैदपुर के तड़बनवा गांव के समीप 33 हजार लाइन में मंगलवार की रात फाल्ट होने से पहाड़पुर, चोचकपुर, करंडा और सईतापट्टी विद्युत उपकेंद्र की आपूर्ति बाधित हो गई। इससे दर्जनों गांव की बत्ती 16 घंटे ठप रही। बिजली के अभाव में गर्मी की वजह से जहां लोग रात में चैन की नींद नहीं हो सके, वहीं सुबह पानी के लिए इधर-उधर भाग-दौड़ करते पसीना बहाना पड़ा।
विज्ञापन

जौहरगंज से 33 हजार की लाइन पहाड़पुर, चोचकपुर, करंडा और सईतापट्टी विद्युत उपकेंद्र पर आती है। रात में करीब दस बजे इस लाइन में सैदपुर के तड़बनवा गांव के समीप फाल्ट हो गया। इससे इन विद्युत उपकेंद्रों से संबंधित गांव की बत्ती गुल हो गई। पहाड़पुर, नसीरपुर देवकली, मौधा, ताजपुर, सनौली, पचारा, चोचकपुर, धरम्मरपुर, बड़सड़ा, सियापुर, बेलासी, चाड़ीपुर, बासूचक, कटघरा, मुस्लिमपुर, बड़हरा, पिपरही सहित करीब डेढ़ सौ गांव अंधेरे में डूब गए। बत्ती गुल होते ही कूलर-पंखा बंद होने से गर्मी की वजह से लोगों की परेशानी बढ़ गई। परेशान लोग अब-तब बिजली आने का इंतजार करने लगे। बिजली के इंतजार में परेशानियों के बीच लोगों ने रात बिता दी, लेकिन बिजली का दर्शन नहीं हुआ। रात में एक तरफ जहां लोग चैन की नींद सो नहीं सके, वहीं सुबह पानी के लिए लोगों को घरों के आसपास लगे हैंडपंपों और कुओं की दौड़ लगाते हुए पानी की व्यवस्था की। दिन में दो बजे 16 घंटे बाद बिजली का दर्शन होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। इस संबंध में जेई रमेश कुमार ने बताया कि 33 हजार की मेन लाइन में सैदपुर के तड़बनवा गांव के समीप रात में फाल्ट हो गया था। इसकी वजह से संबंधित क्षेत्र के पावर हाउस की लाइन बाधित हो गई थी। फाल्ट को दुरुस्त कर दसरे दिन दो बजे आपूर्ति बहाल करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें