फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को दी जान से मारने की धमकी दी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
करंडा। थाना क्षेत्र के तुलापट्टी (ब्राह्मणपुरा) गांव में मंगलवार की रात कुछ दबंगों ने एक माह पहले विवाद में बीच-बचाव करने को लेकर एक व्यक्ति को गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस प्रकरण में पीड़ित ने दस लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के तुलापट्टी (ब्राह्मणपुरा) निवासी चंद्रलेश कुमार दुबे ने दिए गए तहरीर में आरोप लगाया कि एक माह पहले गांव दो लोगों से विवाद हुआ था। उसने वहां पहुंचकर बीच-बचाव किया था। इसी मामले को लेकर मंगलवार की रात करीब आठ बजे दबंगों ने जबरदस्ती मुझे मेरे के पास उस समय रोक लिया, जब मैं मां की दवा लेकर लौट रहा था। उन्होंने मुझे गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी। मैं भयभीत होकर घर में चला गया और दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद मैंने 100 नंबर पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस एक अभियुक्त को पकड़कर थाने ले आई। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि एक पक्ष की तरफ से दस लोगों के खिलाफ नामजद, जबकि दूसरे पक्ष की तरफ से भी कुछ लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है, जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें