फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौदह साल से फरार अभियुक्त को गांजा के साथ पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर(गाजीपुर)। स्थानीय पुलिस ने 14 वर्षों से फरार चल रहे अभियुक्त को एक किलो दो सौ ग्राम गांजा के साथ गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। इसकी जानकारी शुक्रवार को कचहरी स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चंद्रप्रकाश शुक्ला ने दी।
विज्ञापन

बताया कि शातिर तस्कर प्रताप सिंह कुशवाहा निवासी ग्राम कुसी थाना दिलदारनगर को पुलिस ने एक किलो दो सौ ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया था। उन्होंने बताया कि अभियुक्त को पहले अपने साथियों के साथ वर्ष 2000 में हेरोइन के साथ पकड़ा था। इस संबंध में थाने की पुलिस ने स्थानीय स्तर पर मुकदमा पंजीकृत किया है। मुकदमे में माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद से अभियुक्त प्रताप सिंह की जमानत स्वीकृत हुई थी। सात जुलाई 2006 को न्यायालय द्वारा अभियुक्त को पांच वर्ष का कारावास और एक हजार रुपये के जुर्माने से दंडित किया गया है, लेकिन अभियुक्त न्यायालय के समक्ष हाजिर न होकर फरार चल रहा था। मौखिक जानकारी से यह भी संज्ञान में आया है कि अभियुक्त ने गांव के कुछ लोगों से मिल कर स्वयं को मृत घोषित कर दिया था। अभियुक्त की गिरफ्तारी छह सितंबर की शाम दिलदारनगर क्षेत्र के भक्सी रेलवे क्रासिंग के पास से की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें