फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने की किराएदारों की जांच-पड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर(गाजीपुर)। पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के निर्देश पर थानाध्यक्ष ने रविवार की देर शाम क्षेत्र के कई गांवों में मकानों में किराए पर रह रहे बाहरी लोगों की जांच-पड़ताल की। इस दौरान मकान मालिकों को हिदायत दी कि बिना पहचान पत्र और लिखा-पढ़ी के किसी किराएदार को मकान में न रखें। ऐसा न करने पर आपके के खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष राजू कुमार देर शाम हमराहियों के साथ क्षेत्र के जलालाबाद, नायकडीह, सिखड़ी, रेवरिया, धर्मागतपुर गांव में बारी-बारी से पहुंचे। इस दौरान किराये के मकान में रह रहे बाहरी लोगों की तलाशी लेने के साथ उनसे पूछताछ करते उनके पहचान पत्रों की जांच की। इस दौरान मकान स्वामियों को हिदायत दी कि किसी को भी किराए पर मकान से उसका आधार कार्ड, जरूरी दस्तावेज के साथ ही उससे लिखा-पढ़ी करा लें। थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में दूसरे राज्य सहित गैर जनपद के लोग किराए के मकान रहते हैं और फेरी कर समानों की बिक्री करते हैं। इस के लोग आपराधिक वारदातों को भी अंजाम देते हैं। जिले में सफाई करने के नाम पर जेवरात उड़ाना, असली सोना के नाम पर नलकी सोना देकर ठगी करने के कई घटनाएं सामने आ चुकी है। इसी के मद्देनजर किराए के मकानों में रहने वालों की जांच-पड़ताल की जा रही है। पुलिस की चेकिंग से किराएदारों में अफरा-तफरी मची रही। पुलिस ने रेलवे स्टेशन के आसपास और जलालाबाद गांव में इधर-उधर टेंट लगाकर रहने वाले लोगों को पुलिस ने भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें