फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन: लुभावनी राखियों से सज गए बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। भाई- बहन के पवित्र त्योहार रक्षाबंधन के मद्देनजर शहर तथा आंचलिक क्षेत्रों के बाजार विभिन्न प्रकार की रंग-बिरंगी राखियों से सज गए हैं। इस बार बच्चों को कार्टून वाली, युवकों के लिए ओम, स्वास्तिक के अलावा स्टोन की डिजाइनदार खूबसूरत राखियां खूब लुभा रही हैं। ब्रेसलेट और लुंबा राखियों की जबरदस्त मांग है। इन राखियों की कीमत 20 रुपये से लेकर 350 तक है। फिलहाल तो दूर- दराज रह रहे भाईयों को भेजने के लिए ही राखी की खरीद हो रही है, लेकिन पर्व के निकट आने पर इसकी बिक्री जोर-शोर से होगी।
विज्ञापन

बाजार में बच्चों को ध्यान में रख कर कार्टून वाली राखियां बिक रही हैं। इसमें मोटू- पतलू, छोटा भीम, बेंन-टेंन, टेडी बीयर के शक्ल के साथ ही नन्हें-मुन्नों के लिए बिल्ली, खरगोश, भालू आदि को प्रदर्शित करते राखियां सजाई गई हैं। इनकी कीमत 20 रुपये से लेकर 60 रुपये तक है। रुद्राक्ष, मोती तथा विभिन्न प्रकार के नगों वाली एक से एक नक्काशी की राखी, जो हाथ में आसानी से बांधने लायक है। यह रेशम की डोरी में राखियों को पिरोया गया है। कई प्रकार की वेरायटियों में लुंबा राखी की भी भरमार है। डायमंड तथा चमकीलें नगों की झालरदार और चौड़े शक्ल की राखियों की कीमत 70 से लेकर 300 रुपये तक है। 50 रुपये तक के कीमत वाली ओम, स्वास्तिक बनी ब्रेसलेट और चूड़ीदार शक्ल की राखी को बहनें खूब पसंद कर रही हैं। शंख, सीप, तरह-तरह के फूल और पत्तियों की नक्काशीदार तथा कई धारियों वाली गोल्डेन शेड की रंगीन खूबसूरत राखी भी लुभा रही है। इन राखियों की कीमत 350 रुपये तक है जिन्हें खूबसूरत बाक्स तथा गिफ्ट पैकेट में सजाया हुआ है। महुआबाग के दुकानदार रोहित कुमार ने बताया कि अभी राखियों की खरीददारी छिटपुट हो रही है। अभी बाहर रह रहे भाईयों को भेजने के लिए बहनें खरीददारी कर रही हैं। पर्व के नजदीक आने पर इसकी बिक्री में तेजी आएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें