फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुल्म के प्रतिकार का प्रतीक थी फूलन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। भारतीय बिंद, केवट, कश्यप, जागरण कल्याण समिति की ओर से तलवल स्थित फूलन देवी के प्रतिमा स्थल पर पूर्व सांसद स्व. फूलन देवी की जयंती शुक्रवार को समारोहपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर एमएलसी रामसुंदर दास निषाद ने कहा कि फूलन देवी ने जुल्म और अत्याचार के खिलाफ कड़ा संघर्ष किया। वह जुल्म के प्रतिकार का प्रतीक बन गई थीं। गरीबों, मजलूमों के हित की रक्षा के लिए वह हमेशा संघर्ष करती रहीं।
विज्ञापन

इस मौके पर एमएलसी राजपाल कश्यप ने कहा कि फूलन एक नाम नहीं एक विचार है, जो अन्याय, जुल्म के खिलाफ लड़ने का जज्बा पैदा करता है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज राम बागी ने कहा कि फूलन नारी समाज की गौरव थीं। इस अवसर पर पूर्व विधायक चौधरी लालता प्रसाद निषाद, अशोक कुमार बिंद, परशुराम प्रधान, डा. नंदलाल बिंद, चौधरी शिववचन बिंद, किशन कुमार बिंद, गुलाब बिंद, अनिल निषाद, डा. नन्हकू यादव, दीपक बिंद ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता अशोक बिंद एवं संचालन चौधरी मुसाफिर बिंद ने किया। जमानिया संवाददाता के अनुसार प्रगतिशील मानव समाज पार्टी की स्थानीय विधानसभा इकाई की ओर से पूर्व सांसद स्व. फूलन देवी की जयंती हेतिमपुर गांव स्थित जूड़ेदास शिव मंदिर परिसर में मनाई गई। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष शिवकुमार बिंद ने कहा कि उन्होंने हमेशा गरीबों के हित की लड़ाई लड़ी। इस अवसर पर मोहन बिंद सत्यनारायण उमाशंकर सुग्रीव पासवान रामवचन निषाद जोगेंद्र यादव मुरलीधर बिंद रामदरश रामयश राम मदनमुरारी बिहारी आदि उपस्थित थे। संचालन ओमप्रकाश बिंद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें