फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशाल जुलूस निकाल सरकार को चेताया

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के संयोजकत्व में करीब दर्जनभर जातिवादी संगठन एकत्र होकर अस्तित्व बचाओ आंदोलन के तहत शुक्रवार को अपनी ताकत का एहसास कराया। एससी-एसटी एक्ट पर केंद्र सरकार के रवैए के खिलाफ जमकर नारेबाजी तथा प्रदर्शन किया। गांधी पार्क से कचहरी तक मशाल जुलूस निकाला तथा वहां आयोजित सभा में चेतावनी दी। वोट बैंक की राजनीति में जुटी भाजपा सरकार न्यायालय के आदेशों के खिलाफ कानून पास कर रही है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

देर शाम गांधी पार्क से बड़ी संख्या में लोग हाथ में मशाल तथा बैनर ले कर चले। यह जुलूस सहकारी कॉलोनी, तिराहा, महुआबाग, अफीम फैक्ट्री, डाकघर रोड होते हुए कचहरी पहुंची। आगे-आगे चल रहे युवा जोश में सरकार के खिलाफ काला कानून वापस लो तथा एससी एसटी एक्ट वापस लो आदि नारे लगा रहे थे। जुलूस के कचहरी पहुंचने के बाद एक सभा की गई। वक्ताओं ने अपनी मांग दोहराते हुए कहा कि हर हाल में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लागू किया जाना चाहिए। एससी- एसटी एक्ट के दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। सरकारी सेवा में पदोन्नति को पूर्णतया समाप्त कर दिया जाए तथा योग्यता और वरीयता को प्राथमिकता दी जाए। इस धारा के तहत गवाही से मुकरने वाले अर्थदंड तथा जेल दोनों सजा होनी चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि यह सरकार भरोसे लायक नहीं रह गई है। इसकी कथनी और करनी में बड़ा अंतर है। वोट की राजनीति के चलते सवर्णों के अस्तित्व का संकट आ गया है। 22.5 प्रतिशत लोगों के वोट के लिए 77.5 प्रतिशत के साथ अन्याय करने पर तुली है। इस काले कानून को वापस नहीं लिया गया तो अब जोरदार आंदोलन किया जाएगा। सभा के बाद राष्ट्रपति, लोकसभा तथा राज्यसभा के सभापति को संबोधित एक पत्रक दिया गया। जुलूस में राजकुमार सिंह, वैभव सिंह, सुनील कुशवाहा, कुअंर रमेश सिंह, अभय सिंह, पप्पू सिंघल, कमलेश श्रीवास्तव, राजीव सिंह, रामावतार यादव, विजयशंकर, श्याम चौधरी, शैलेन्द्र सिंह, मारुति राय, असलम खान, मुश्ताक खान, अविनाश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें