करीमुद्दीनपुर(गाजीपुर)। क्षेत्र के असावर गांव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का गुरु दक्षिणा एवं ध्वज पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जिला संघ चालक अशोक राय ने संघ के प्रणेता डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु का स्थान सर्वोपरि है। गुरु के सानिध्य में रहकर ही मानव अपना विकास करता है।
उन्होंने कहा कि संघ व्यक्ति विशेष को नहीं बल्कि ध्वज को ही गुरु मानकर कार्य करता है। भगवा ध्वज आदिकाल से सनातन धर्म का वाहक रहा है। उसी सनातन परंपरा को लेकर संघ चलता है। उन्होंने लोगों से जात-पात, छुआछूत से ऊपर उठकर देशहित तथा हिंदू के लिए कार्य करने की अपील की। कहा कि संघ बिना भेदभाव के जाति, भेद और छुआछूत के सबके लिए कार्य करता है। इस अवसर पर बाराचवर ब्लाक के संघ कार्यवाह संजय राय, सुखराम तिवारी, मुन्ना राय, महेंद्र तिवारी, विश्वानंद तिवारी, सनातन राय, विनय कुमार राय, बच्चा तिवारी, रामजी राय, सुरेश कुशवाहा, प्रभुनाथ राय, रमाकांत गहलौत, हरीशंकर राय, आनंद तिवारी, आयुष आदि उपस्थित थे।